हिमाचल में एक सदी पुरानी लकड़ी की इमारत जलकर खाक हुई
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "दशकों पुरानी लकड़ी की यह इमारत पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आज दोपहर में यह घटना हुई।"
उन्होंने कहा कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया क्योंकि इस पांच मंजिला इमारत में 11 किराएदार रहते हैं।
उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल सका है। आग बुझाने में छह घंटे लग गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications