रजत जयंती समारोह मनाएगा इग्नू
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) 19 नवंबर, 2009 को अपना रजत जयंती समारोह मनाएगा। इग्नू के कुलपति प्रोफेसर वी.एन. राजशेखरन पिल्लई ने यह घोषणा की।
कुलपति राजशेखरन पिल्लई ने बताया कि 1985 में स्थापना के बाद संस्थान ने एक लंबा सफर तय किया है। इग्नू ने समाज के वंचित तबके के लिए शिक्षा के एक वैकल्पिक तंत्र के रूप में अपना काम शुरू किया था। आज इग्नू ज्ञान और कौशल कहीं भी, किसी भी समय और किसी को भी उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने बताया कि इग्नू से अब तक 25 लाख छात्र लाभांवित हो चुके हैं और संस्थान की मौजूदगी दुनिया के 25 देशों में है।
इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय बन कर उभरा है। इग्नू को कनाडा के कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निग सेंटर ने दूरस्थ शिक्षा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता दी है।
इग्नू की स्थापना समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के मकसद से की गई थी। इग्नू बड़ी संख्या में सामाजिक और शैक्षिक रूप से प्रासांगिक कार्यक्रम चला रहा है। देश के हर कोने के छात्र इग्नू में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications