फ्रांस में 2 छोटे विमानों में टक्कर, 4 की मौत
पेरिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस में शनिवार को दो छोटे पर्यटक विमानों की टक्कर में चार लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी एलोनोरे लैक्रोइक्स ने बताया कि यह हादसा शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे तटीय क्षेत्र चैरेंटे-मैरीटाइम के ऊपर हुआ।
हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications