उड़ीसा में आग से जल कर एक व्यक्ति की मौत
उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी एस.सी.दास ने आईएएनएस को बताया कि भद्रक जिले के बेताली गांव के निवासी प्रकाश बिस्वाल की आग से जल कर मौत हो गई। आग लगने की घटना उस समय हुई पेट्रोल से भरी एक कैन पर एक जलता पटाखा आ गिरा।
दास ने बताया कि मौके पर मौजूद बिस्वाल का भाई भी आग से बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक दो अन्य घटनाओं में, राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और कटक कस्बे में पटाखे से लगी आग में 50 से अधिक लोग झुलस गए।
पारादीप कस्बे में जलते पटाख से आग लगने की एक अन्य घटना में 50 से अधिक मकान राख के ढेर में तब्दील हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications