अमृतसर में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार
यह जानकारी पुलिस ने दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी लेकिन लोगों द्वारा थाने का घेराव किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पुलिस की इस लेटलतीफी का फायदा उठाकर आरोपी तरसेम लाल फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications