संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या
एक पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया,"राजकुमार चंडीगढ़ के मालोया गांव का वाला है। उसका जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। चचेरे भाइयों ने थोड़ी देर तीखी बहस के बाद राजकुमार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
हमलावरों की पहचान गुरप्रीत सिंह और माखन सिंह के रूप में की गई है।
मंजीत सिंह ने बताया," हमने माखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरप्रीत सिंह भाग निकला। हमने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications