बांदा में 17 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार
देहात कोतवाली जमालपुर के थानाध्यक्ष कृपाल सिंह परिहार ने बताया, "बांदा-बबेरू सड़क पर दो महिलाओं और दो पुरुषों को 17 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।"
उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली हैं। गिरफ्तार किए दोनों पुरूष बांदा के ही हैं। सभी के पास से 17 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications