छत्रधर महतो 4 दिन की पुलिस हिरासत में
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "महतो को पश्चिमी मिदनापुर जिले के लालगढ़ इलाके में हत्या के एक मामले में झारग्राम उपमंडल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अधिकारी ने बताया, "महतो को 21 अक्टूबर को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।"
सूत्रों के अनुसार पुलिस हिरासत के दौरान नक्सली नेता महतो से पूछताछ की जाएगी और पुलिस उसकी हस्तलिपि की भी जांच करेगी।
इससे पहले झारग्राम उपमंडल अदालत ने महतो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने अपराध जांच शाखा (सीआईडी) की 15 दिन की पुलिस रिमांड की मांग को खारिज करते हुए उसे 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
लालगढ़ में पुलिस की कथित ज्यादतियों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे छत्रधर महतो को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications