क्रिकेटरों को हिरासत में लेने के मामले की जांच हो : फारूक अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इसके लिए सिर्फ कर्नाटक पुलिस को दोष नहीं दिया जा सकता। उन्हें किसी ने यहां से गलत सूचना दी होगी।"
उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि इसमें उन खिलाड़ियों का हाथ हो सकता है जिनका टीम में चयन न हुआ हो। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस मामले की जांच करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से जम्मू एवं कश्मीर की अंडर 22 टीम के दो खिलाड़ियों परवेज रसूल और मेहराजुद्दीन को उनके कमरों से पुलिस हिरासत में लिया गया था। उनके बैगों में विस्फोटक होने के संकेत मिले थे। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications