विदेश में आतंकी हमलों के शिकार हुए अपने नागरिकों को ब्रिटेन मुआवजा देगा
विदेश में हुए आतंकी हमलों के शिकार सभी ब्रिटिश नागरिकों को मुआवजा देने के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।
समाचार पत्र 'आब्जर्वर' के मुताबिक तौलिए और चादर से बनाई गई कामचलाऊ सीढ़ी के टूट जाने से ताज होटल की तीसरी मंजिल से जमीन पर गिरे विल पाइक सहित विदेश में आतंकी हमलों में घायल एक दर्जन से अधिक ब्रिटिश नागरिकों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
ब्रिटेन में मुआवजा कानून में कमियों के चलते विदेश में हुए आतंकी हमलों में घायल नागरिकों को मुआवजा पाने अधिकार नहीं था। इसके खिलाफ चले अभियान के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।
समाचार पत्र ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बाद यह कदम उठाया गया है। उम्मीद है कि इसी महीने इस फैसले की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी माना जा रहा है कि सरकार सभी अपराध पीड़ितों के लिए पांच लाख पाउंड मुआवजे की अधिकतम सीमा को हटा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications