ठाणे में आग बुझाने के बाद अग्निशमन दल के 6 कर्मचारियों की मौत (लीड-1)
ठाणे के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय वैद्य ने बताया कि छह कर्मचारी आग बुझाने के बाद लिफ्ट से लौट रहे थे तभी 14 मंजिली इमारत की लिफ्ट में धुआं भर गया और उसमें दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित 'वागले एस्टेट फायर ब्रिगेड' के कर्मचारी थे। इन लोगों को तड़के 4.30 बजे तारांगन कॉम्प्लेक्स की 14वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।
वैद्य ने कहा कि यह चार घंटे से भी कम अंतराल पर उसी इमारत से आई आग लगने की दूसरी सूचना थी।
वैद्य ने कहा, "पहली सूचना मध्य रात्रि के ठीक पहले उस समय आई थी, जब अंतिम मंजिल पर एक फ्लैट में मामूली आग लग गई थी। हमारे आदमी उस आग को बुझा कर अग्निशमन केंद्र लौट आए थे।"
वैद्य ने बताया कि बाद में इमारत की छत पर उस समय आग लग गई, जब लोग दीवाली मना रहे थे।
मृतकों की पहचान जे. सी. सिंह, अवधूत ठाणेकर, एस. आर. जमादार, किशोर पाटिल, एस. के. एस. शिंदे और काले के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications