ईरान में आत्मघाती हमले में दर्जनों मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक पाकिस्तान की सीमा से सटे ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में हुए इस हमले में कम से कम 60 गार्डो की मौत हो गई जबकि समाचार एजेंसी फार न्यूज के मुताबिक इस हमले में 40 से 50 गार्डो की मौत हुई है। सरकारी टेलीविजन ने मरने वालों का आंकड़ा 29 बताया है।
मारे गए दो प्रांतीय कमांडरों की पहचान नूर अली शौशतारी और उप कमांडर रजाबनी मोहम्मद जादेह के रूप में की गई है।
एजेंसी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब ये कमांडर पिशिन क्षेत्र में एक बैठक में हिस्सा लेने गए थे।
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि स्थानीय संगठन जुंदोल्लाह ने इस हमले को अंजाम दिया है। आए दिन ईरानी गार्डो और और जुनदोल्लाह के आतंकवादियों के बीच भिडंत होती रहती है।
पिछले जुलाई महीने में जुनदोल्लाह के 13 सदस्यों को मौत की सजा सुनाई गई थी। जुनदोल्लाह के नेता बब्दोमलिक रिगी के भाई अब्दोल हमीद रिगी को मौत की सजा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications