दीपावली की रात मोटरसाइकिल सवार की हत्या
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार निवासी 24 वर्षीय प्रदीप दीपावली की रात अपने मित्रों से मिलने जा रहा था। इसी दौरान कल्याणुपरी इलाके में उसकी मोटरसाइकिल की तीन युवाओं से टक्कर हो गई।
उन्होंने कहा, "इसके बाद प्रदीप और तीनों युवाओं की झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक युवक ने घटनास्थल पर ही प्रदीप की हत्या कर दी।"
पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications