हसीना की भ्रष्टाचार मिटाओ मुहिम को बेअसर करने में जुटे पार्टी नेता

स्थानीय समाचार पत्र न्यू एज के मुताबिक जिला स्तर के अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अवामी लीग के नेताओं का एक वर्ग नियमों को तोड़ मरोड़ कर और नौकरशाही पर दबाव डाल कर ठेके हथिया रहा हैं।

समाचार पत्र में प्रकाशित एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि बंद कमरे में पार्टी नेताओं की एक बैठक के दौरान मंत्री और पार्टी प्रवक्ता सैयद अशरफुल इस्लाम ने इसे यह कहते हुए उचित ठहराया कि अवामी लीग कार्यकताओं द्वारा मुश्किल समय में पार्टी के लिए किए गए त्याग के पुरस्कार के रूप में कारोबार करने के लिए अवसर दिए जाने चाहिए।

यह बैठक शनिवार को हसीना के आवास पर हुई लेकिन वे बैठक में मौजूद नहीं थीं।

समाचार पत्र ने बैठक में मौजूद एक पार्टी नेता के हवाले से कहा है कि बैठक में सुझाव दिया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम और अनुशासन में रहते हुए कारोबार के अवसरों की मांग करते समय कानून का पालन करना चाहिए।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन 'ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल' ने बांग्लादेश को सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में शामिल किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+