गोवा पुलिस पूछताछ के लिए सांगली रवाना
दूसरी ओर विस्फोट की गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी भी गोवा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारगो में शुक्रवार रात हुए धमाके के लिए सनातन संस्था जिम्मेदार है।
पुलिस ने कहा कि मलगुंडा पाटिल और योगेश नाइक जब एक होंडा इट्रेनो स्कूटर से कहीं जा रहे थे तो उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस का कहना है कि ये दोनों 'सनातन संस्था' के सदस्य थे।
विस्फोट में गंभीर रूप से घायल मालगोंडी पाटिल को गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में नाइक की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पाटिल मूल रूप से सांगली का रहने वाला था और वह लगभग दो वर्ष से गोवा में रह रहा था।
गोवा के गृह मंत्री रवि नाइक ने कहा कि सांगली में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के लिए राज्य पुलिस की टीम को वहां भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पाटिल के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications