एयरटेल ने शुरू किया मोबाइल कॉमिक्स पोर्टल
जीपीआरएस युक्त मोबाइल पर यह सेवा हासिल की जा सकती है। जीपीआरएस या जनरल पाकेट रेडियो सर्विस एक तारविहीन संचार सेवा है।
भारती एयरटेल के मोबाइल एंटरटेनमेंट प्रमुख सलीम मोभानी ने कहा, " भारत में कुल एयरटेल ग्राहकों में से एक तिहाई के पास जीपीआरएस युक्त मोबाइल है। इससे हमारे ग्राहक कॉमिक्स पोर्टल का आनंद उठा सकेंगे।"
कॉमिक्स पोर्टल ग्राहकों को 300 से अधिक भारतीय और अंतराष्ट्रीय कॉमिक चरित्र उपलब्ध कराएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications