दीपावली के दिन पूर्वी दिल्ली में एक घर से 50 लाख की चोरी
कुमार ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, "शनिवार को पूरे परिवार के साथ मैं अपने रिश्तेदारों के यहां दीपावली मना रहा था। शाम के वक्त मैंने अपने एक पड़ोसी को फोन करके उनसे मेरे घर में दिए जलाने को कहा, लेकिन पड़ोसी महिला जब मेरे घर पर पहुंची तो उन्होंने दरवाजे पर लगा ताला और दरवाजा टूटा पाया।"
उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि चोरों ने उनके घर से 39 लाख रुपये नकदी तथा 11 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
कुमार ने कहा, "मैंने अपनी कुछ जमीन बेच कर यह पूंजी जमा की थी। इस पैसे से मैंने एक दुकान खरीदने की योजना बनाई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications