चीन को उसी की जमीन पर टक्कर देगा भारतीय कपड़ा उद्योग
वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष राकेश वैद ने कहा, " हम चीन के बाजार में जोरदार तरीके से प्रवेश करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।"
वैद ने आईएएनएस को बताया," इससे पहले हमारा ज्यादातर कारोबार अमेरिका और यूरोप से होता था जहां हमारे कपड़े और वस्त्र निर्यात का 70 फीसदी निर्यात किया जाता था। लेकिन अब हम चीनी कपड़ा और वस्त्र उद्योग को उसी के बाजार में टक्कर देने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा," चीन दुनिया भर में सस्ते कपड़ों का निर्यात करने के लिए जाना जाता है।"
उन्होंने कहा, " हम रचनात्मकता, फैशन, डिजायन और कपड़ों की वैरायटी के मामले में चीन से बहुत आगे हैं।
कपड़े के बाजार में चीन के अलावा एशियाई देश जैसे श्रीलंका, बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया भारत के मुख्य प्रतियोगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications