नवंबर में रजत जयंती वर्ष मनाएगा इग्नू
इग्नू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 1985 में स्थापना के बाद संस्थान ने एक लंबा सफर तय किया है। इग्नू ने समाज के वंचित तबके के लिए शिक्षा के एक वैकल्पिक तंत्र के रूप में अपना काम शुरू किया था। आज इग्नू ज्ञान और कौशल कहीं भी, किसी भी समय और किसी को भी उपलब्ध करा रहा है।
बयान में बताया गया है कि इग्नू से अब तक 25 लाख छात्र लाभांवित हो चुके हैं और संस्थान की मौजूदगी दुनिया के 25 देशों में है।
बयान में कहा गया है कि दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय बन कर उभरा है। इग्नू को कनाडा के कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निग सेंटर ने दूरस्थ शिक्षा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications