सड़क हादसे में घायल सोनेलाल पटेल की मौत
एक पुलिस प्रवक्ता ने डा. पटेल की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डा. पटेल ने देर रात दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि कानपुर के नवाबगंज थानान्तर्गत कम्पनीबाग चौराहे के पास एक बेकाबू कार ने शनिवार की शाम पटेल की कार में उस समय जोरदार टक्कर मार दी थी, जब वह दोस्तों और सहयोगियों को दीपावली की बधाई देने जा रहे थे।
इस टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। वह कार के भीतर ही अचेत हो गये थे। परिजनों ने डा़ पटेल को गम्भीर हालत में सवरेदय नगर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications