विधायक से तंग आकर महिला अधिकारी ने की आत्महत्या
चार दिन पूर्व गंभीर रूप से जल जाने के बाद यहां के अस्पताल में भर्ती कृषि विभाग की अधिकारी बी.राजेश्वरी ने रविवार को दम तोड़ दिया।
लघु उद्योग मामलों की मंत्री डी. के.अरुणा ने कहा कि राजेश्वरी की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजेश्वरी ने मौत से पूर्व दिए अपने बयान में एक विधायक और दो अन्य लोगों पर आरोप लगाया था।
राजेश्वरी ने तेलुगू देशम पार्टी की विधायक सीता दयाकर रेड्डी और जिला व मंडल स्तर के दो जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाए थे।
गत 15 अक्टूबर को कार्यालय से घर लौटने के बाद राजेश्वरी ने केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली। वह 60 फीसदी जल चुकी थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
राजेश्वरी की कृषि अधिकारी तौर पर नियुक्ति छह माह पहले ही हुई थी। उन्होंने अपने परिजनों से कहा था कि विधायक और दो अन्य जनप्रतिनिधि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
दूसरी ओर विधायक रेड्डी ने इन आरोपों से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications