सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 23 से
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) के उपाध्यक्ष के.के कपिला ने कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसमें से 10 फीसदी मौतें अकेले भारत में होतीं हैं। सम्मेलन में शामिल हो रहे अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उपायों पर विचार विमर्श करेंगे।"
सम्मेलन का आयोजन सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने वाली जेनेवा स्थित संस्था इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications