दीवाली के दिन अध्यापकों ने जलाए खून के दिए
अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार ने आईएएनएस को बताया कि अध्यापक अपनी इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं कि उनकी सेवाएं शिक्षा विभाग में समायोजित की जाए। अध्यापक वर्तमान में पंचायत और स्थानीय निकाय के अधीन कार्यरत है जिससे उन्हें शासकीय सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पाटीदार के अनुसार काफी दिनों से आंदोलनरत अध्यापकों ने शनिवार को काली दीवाली मनाई और खून से दिए जलाए। साथ ही सरकार को अपने खून से खत भी लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications