अमेरिकी विमान को उड़ने की अनुमति मिली (लीड-1)
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "सीमा शुल्क, आव्रजन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। विमान करीब 2.30 बजे उड़ान भरने वाला था।"
चार्टर्ड बोइंग 767 विमान नार्थ अमेरिकन एयरलाइंस का है, जिसमें 205 जवान सवार थे। विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बैंकाक जा रहा था।
रविवार सुबह 7.52 बजे पहचान संकेत नहीं मिलने पर मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने वायु सेना को अलर्ट किया, जिसने विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने का आदेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच विमान को हवाईअड्डे के एक हिस्से में खड़ा किया गया।
वायु सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और मुंबई सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने विमान में पायलट से पूछताछ की।
वायु सेना और अमेरिकी अधिकारी इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली में विदेश मंत्रालय के संपर्क थे। विमान अमेरिकी जवानों को छुट्टी बिताने के लिए बैंकाक ले जा रहा था।
पूरी छानबीन के बाद विमान को अंतत: उड़ने की अनुमति दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications