भविष्य निधि घोटाले के मुख्य अरोपी की जेल में मौत
अस्थाना पर गाजियाबाद जिला अदालत के कर्मचारियों के भविष्य निधि की 49 करोड़ की राशि गबन करने का आरोप था। वह अप्रैल, 2008 से न्यायिक हिरासत में था।
डासना कारागार के अधीक्षक वी. के. सिंह ने बताया, "शनिवार देर रात 12.30 बजे अस्थाना बिल्कुल ठीक था। उसने सुबह के अखबार पढ़े। अखबार पढ़ने के दौरान उसने अपने साथी कैदियों को बताया कि वह असहज महसूस कह रहा है और इसके बाद ही वह गिर गया।"
सिंह ने बताया कि मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 1993 में बतौर कलर्क नौकरी आरंभ करने वाले अस्थाना को फरवरी, 2008 में पदोन्नति दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications