पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र अपने हास्टल का कर सकेंगे मूल्यांकन

इसके लिए पंजाब विश्वविद्यालय परिसर छात्र परिषद (पीयूसीएससी) ने हास्टल में रहने वाले छात्रों को एक फीडबैक फार्म वितरित किया है।

पीयूसीएससी के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया, "इस फार्म के माध्यम से छात्र अपने हास्टल का मूल्यांकन कर सकेंगे और वार्डन के प्रदर्शन को भी आंक सकेंगे। छात्र हास्टल में किसी गड़बड़ी पर भी सवाल उठा सकेंगे और प्रशासन में बदलाव के बारे में सुझाव दे सकेंगे।"

सदस्य ने बताया, "सभी छात्रों से यह फार्म भरवाने के बाद हम इसे हास्टल के वार्डन और विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों को सौंपेंगे। इस कवायद से हास्टल वार्डन को अधिक जवाबदेह बनाया जा सकेगा और वार्डन को अपना जवाब उपकुलपति और छात्र कल्याण डीन को भेजना होगा।"

पंजाब विश्वविद्यालय में करीब 14 हास्टल हैं और प्रत्येक हास्टल में करीब 300 छात्र हैं।

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र इस कदम से खासे उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इससे हास्टल की व्यवस्था अधिक चुस्त दुरूस्त और पारदर्शी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+