श्रीलंका को 5 अरब रुपये देने के लिए भारत तैयार
चिदंबरम ने यहां पत्रकारों से कहा, "श्रीलंकाई तमिल विस्थापितों के पुनर्वास के लिए भारत सरकार पहले ही 5 अरब रुपये की सहायता की घोषणा कर चुकी है।"
चिदंबरम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि से उनके आवास पर मुलाकात में तमिल शरणार्थी शिविरों का दौरा कर लौटे सांसदों के दल की रिपोर्ट पर चर्चा की।
चिदंबरम के मुताबिक कैबिनेट करुणानिधि के सुझावों पर चर्चा करेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय सांसदों के दौरे के बाद से करीब पांच हजार तमिल लोगों को उनके मूल स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications