मुलायम ने किया अमर, अमिताभ का बचाव

मुलायम सिंह ने शुक्रवार की शाम यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस तरह के प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ सरकार की सहमति के बगैर इस तरह का तुच्छ मामला दर्ज नहीं कराया जा सकता। मेरे इस विश्वास के पर्याप्त कारण हैं कि इसमें मुख्यमंत्री का हाथ है।"
मनी लांडरिंग (काले धन को सफेद करना) कानून और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत दर्ज कराई गई प्राथमिकी को षड़यंत्र करार देते हुए मुलायम सिंह ने कहा, "इस बात में जरा भी संदेह नहीं है कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।"
सिंह ने कहा, "इसके पहले भी मायावती ने समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के साथ गंदा खेल खेला था। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई थीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications