आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमला (लीड-1)
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार भारतीय छात्रों पर मेलबर्न रेलवे स्टेशन के पास हमला किया गया। तीनों भारतीय छात्र शुक्रवार रात लगभगग 10.30 बजे घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने भारतीय छात्रों से उनकी घड़ी, मोबाइल और पैसे लूट लिए।
समाचार पत्र के अनुसार चार से छह की संख्या में हमलावरों ने भारतीय छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले छात्रों से महंगी वस्तुएं लुटने की कोशिश की। एक छात्र ने तो अपनी वस्तुएं हमलावर को सौंप दी लेकिन दो अन्य तैयार नहीं हुए, जिसके बाद हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारतीय छात्रों को गंभीर चोटें लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications