तमिलनाडु में पटाखे की दुकान में आग, 32 मरे (लीड-1)
दुकान एक गोदाम में थी और वहां से निकलने का दरवाजा काफी संकरा था, जिस कारण इस हादसे में इतने लोगों की मौत हुई।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "आग पर काबू पाने के बाद मलबे से 32 जले हुए शव बरामद किए गए। मरने वालों में पटाखा बनाने वाले मजदूर और अन्य शामिल हैं।" तिरुवल्लुर राजधानी चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर दूर है।
दुकान एक राइस मिल के पीछे गोदाम में खोली गई थी। यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग पटाखा खरीदने के लिए दुकान पर इकट्ठा हुए थे। तमिलानाडु में बड़े पैमाने पर पटाखे का उत्पादन किया जाता है।
अचानक से आग लगी और पलक झपकते की दुकान के अन्य हिस्सों में फैल गई, जिसकारण जबर्दस्त विस्फोट हुआ।
गोदाम में जाने का रास्ता काफी संकरा होने के कारण को लोगों को भागने और राहत कार्य चलाने में भी काफी दिक्कतें आईं। जबतक राहतकर्मी दुकान में प्रवेश करते तब दुकान जलकर राख में तब्दील हो गई थी।
सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
तिरुवल्लुर पुलिस ने मकान मालिक जयशंकर और दुकान का संचालन करने वाला आनंदकुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में 12 लोग आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के चार लोग दुकान में काम करते थे।
मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मरने वालों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications