आईआईएम को और अधिक स्वायत्तता
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) को अतिरिक्त स्वायत्तता देते हुए मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि एक 13 सदस्यीय कॉलीजियम संस्थानों के निदेशकों और बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति करेगा।
सिब्बल ने सभी आईआईएम के निदेशकों के साथ यहां आयोजित बैठक के बाद कहा, "कॉलीजियम, बोर्ड के सदस्यों और निदेशकों की नियुक्ति के लिए नामों का सुझाएगा।"
फिलहाल निदेशकों और बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि निदेशकों ने आर.सी.भार्गव समिति द्वारा सभी आईआईएम के लिए एक बोर्ड बनाए जाने के लिए दिए गए सुझाव का विरोध किया लेकिन वे कॉलीजियम आधारित नियुक्ति के विचार पर राजी हो गए।
कॉलीजियम में शिक्षाविद और उद्योग के सदस्य होंगे।
सभी आईआईएम के अपने अलग-अलग बोर्ड होंगे और कॉलीजिलयम सभी सातों आईआईएम में निदेशकों और बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति के लिए उनके नाम सुझाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications