राजस्थान के ग्रामीण सड़कों के लिए 636 करोड़ रुपये स्वीकृत
सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रमोद जैन 'भाया' ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने में इस स्वीकृति से काफी बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस राशि से राज्यभर में 2635 किलोमीटर की 220 ग्रामीण सड़कों का उन्नयन किया जाएगा, जिसके तहत सड़कों का चौड़ाईकरण, सुदृढ़ीकरण, पुलियाओं का सुधार आदि कार्य होंगें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विभाग द्वारा अब तक 42,823 किलोमीटर सड़क बनाकर 10,587 गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications