आस्ट्रेलिया में 3 भारतीय छात्रों पर हमला
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' ने शनिवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार भारतीय छात्रों पर मेलबर्न रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया।
तीनों भारतीय छात्र शनिवार रात लगभगग 10.30 बजे घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने भारतीय छात्रों से उनकी घड़ी, मोबाइल और पैसे लूट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications