चण्डीगढ़ में डॉक्टर को स्वाइन फ्लू
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल इजुकेशन एंड रिसर्च के रेजिडेंट डॉक्टर को स्वाइन फ्लू हुआ है। उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे थे। इसके बाद उनकी जांच की गई। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में उनमें एन1एच1 सकारात्मक पाया गया।"
अधिकारी ने कहा, "डॉक्टर की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनपर दवाइयों का असर हो रहा है। काम की प्रकृति के कारण डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कर्मचारी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं।"
चंडीगढ़ के अस्पतालों में अब तक 250 संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 40 में इसकी पुष्टि हुई है। अभी तक इस बीमारी से यहां एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications