गोवा विस्फोट: पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया (लीड-3)
पुलिस ने जिन दो लोगों को शनिवार तड़के हिरासत में लिया है, उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक विश्राम बोरकार ने कहा कि सानकोले इलाके से पुलिस ने विस्फोटकों से भरे बैग को बरामद कर विस्फोट की साजिश को नकाम कर दिया।
शुक्रवार रात विस्फोट मारगो स्थित ग्रेस चर्च के समीप हुआ था। पुलिस अधीक्षक आत्माराम देशपांडे ने कहा कि विस्फोट के बाद रेड अलर्ट कर दिया है। उधर, राज्य के गृह मंत्री रवि नाइक ने कहा है कि विस्फोट के लिए 'सनातन संस्था' नामक संगठन जिम्मेदार है।
मारगो में संवाददाताओं से बातचीत में नाइक ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि जिस वाहन में विस्फोटक रखा गया था वह कथित तौर पर 'सनातन संस्था' के सदस्य निसाद बाखले नाम के व्यक्ति का था।
बाखले को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नाइक ने कहा कि विस्फोट के बाद 'सनातन संस्था' के रामनाथी शहर स्थित मुख्यालय में पुलिस ने दबिश दी।
पुलिस ने कहा कि मालगोंडी पाटिल और योगेश नायक जब एक होंडा इट्रेनो स्कूटर से कहीं जा रहे थे तो उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस का कहना है कि ये दोनों 'सनातन संस्था' के सदस्य थे।
विस्फोट में गंभीर रूप से घायल मालगोंडी पाटिल को गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर एक अन्य घायल योगेश नाइक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications