हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार किया
अपदस्त हमास मंत्रिमंडल में विदेश मामलों के उपमंत्री अहमद यूसुफ ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "लंबी बातचीत के बाद हम शनिवार को समझौते के दस्तावेज को कुछ मामूली संशोधनों के साथ मिश्र को सौंप देंगे।"
इस बीच, फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की पार्टी फतह ने गुरुवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया था।
यूसुफ ने कहा, "शुरू से ही हमास मिस्र के समझौते का विरोध नहीं कर रहा था, लेकिन कुछ मुद्दों पर विचार करने के लिए कुछ समय की जरूरत थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications