अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
इस कारण डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज 10 हजार के नीचे चला गया। दो दिन पहले ही एक साल से अधिक समय बाद इसने 10 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया था।
जनरल इलेक्ट्रिक का लाभ तीसरी तिमाही में 42 फीसदी गिरकर 2.5 अरब डॉलर हो गया, जिससे पता चलता है कि उपभोक्ता मांग में अभी तेजी नहीं आई है।
जनरल इलेक्ट्रिक की भागीदारी कई उद्योगों के बीच कड़ी के समान है जिसकारण यह सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था पर असर डालती है। आय की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयर चार फीसदी से अधिक गिर गए।
आर्थिक प्रोत्साहन हासिल कर चुकी अमेरिकी वित्तीय कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका को तीसरी तिमाही में 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications