रिकार्ड स्तर पर पहुंचा अमेरिका का बजट घाटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 सितंबर को समाप्त वित्त वर्ष 2009 के दौरान बजट घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 10 फीसदी हो गया, जो 1945 के बाद से सबसे ऊंची दर है। वर्ष 2008 में बजट घाटा 3.2 फीसदी था।
यद्यपि, यह घाटा पूर्वानुमान से कम है। इस बारे में वित्त मंत्री टिमोथी जेथनर ने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहनों में कमी आने से बजट घाटा पूर्वानुमान से कम रहा।
आसमान छूते बजट घाटा को लेकर विपक्षी रिपब्लिकन के सदस्य राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं, हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि जब तक अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती तब तक सार्वजनिक खर्च जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications