गोवा में विस्फोट के बाद रेड अलर्ट
पुलिस को संदेह है कि दोनों घायल व्यक्ति 'सनातन संस्था' नामक संगठन के सदस्य हैं। इस संगठन के कुछ सदस्यों को महाराष्ट्र में हुए धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
विस्फोट में गंभीर रूप से घायल मालगोंडी पाटिल को गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर एक अन्य घायल योगेश नायक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
अधिकारियों के अनुसार विस्फोट के बाद 'सनातन संस्था' के रामनाथी शहर स्थित मुख्यालय में पुलिस ने दबिश दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications