पटाखे की दुकान में आग, 32 मरे
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "आग पर काबू पाने के बाद मलबे से 32 जले हुए शव बरामद किए गए। मरने वालों में पटाखा बनाने वाले मजदूर और दुकान का मालिक शामिल है।"
तिरुवल्लुर पुलिस ने मकान मालिक जयशंकर और दुकान का संचालन करने वाला आनंदकुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में 12 लोग आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के चार लोग दुकान में काम करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications