'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' 18 अक्टूबर से शुरू करेगी सफर

इस एक सप्ताह की यात्रा पर जयपुर -सवाईमाधोपुर -चित्तौड़गढ़ -उदयपुर -जैसलमेर -जोधपुर और भरतपुर-आगरा होते हुए पुन: अगले रविवार को यह गाड़ी नई दिल्ली पहुंचेगी।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर.टी.डी.सी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मनजीत सिंह ने बताया है कि इस पर्यटन सत्र के लिए ट्रेन में उत्साहवर्धक बुकिंग हुई है। फलस्वरूप अगले वर्ष 28 मार्च 2010 तक ट्रेन के अनवरत संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस दौरान 22 नवम्बर, 6 दिसम्बर और 14 मार्च को तीन चार्टर्ड रेलगाड़ियां भी चलेंगी। अभी तक इस रेलगाड़ी में 40 प्रतिशत यानी 1000 यात्रियों द्वारा बुकिंग करवाई जा चुकी है और आशा है कि यह संख्या 1500 यानी 60 प्रतिशत तक पहुंचेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम को शाही रेलों के संचालन में सिद्घहस्तता और विपणन विशेषज्ञता होने के कारण ऐसा संभव हुआ है।

आर.टी.डी.सी., नई दिल्ली के महाप्रबंधक प्रमोद शर्मा ने बताया कि रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स में एक बार में 82 यात्रियों को यात्रा करवाने की क्षमता है। इसके कोच पैलेस ऑन व्हील्स की तुलना में आकार में बड़े और बेहतर सुख-सुविधा युक्त हैं। उन्होंने बताया कि शाही रेल का संचालन राजस्थान पर्यटन विकास निगम और भारतीय रेल मिल कर करते हैं।

इस रेलगाड़ी के किराए में इस बार भी विशेष रियायत दी गई है। फलस्वरूप अब प्रति यात्री 825 अमेरिकन डॉलर प्रति रात्रि किराया रखा गया है। इसी प्रकार दो यात्रियों के एक साथ सफर करने पर 590 डॉलर प्रति यात्री प्रति रात्रि किराया है, जबकि सूट्स का किराया 1600 डॉलर प्रति रात्रि रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अगले सीजन यानी सितम्बर 2010 से रेलगाड़ी के रूट में परिवर्तन किया जा रहा है तथा वाराणसी एवं खजुराहो को भी इसके रूट में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह रेलगाड़ी गोल्डन ट्राएंगल रूट पर भी चलेगी। अगले पर्यटन सत्र से ट्रेन का साप्ताहिक रूट नई दिल्ली से जोधपुर -उदयपुर -चित्तौड़गढ़ -सवाईमाधोपुर -जयपुर -खजुराहो -वाराणसी -आगरा होते हुए नई दिल्ली होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+