दो व्यक्तियों ने गोवा में तीन हत्याएं करने की बात कबूली
गोवा पुलिस का दावा है कि उसने 12 से 14 अक्टूबर के बीच हुई हत्या के आठ मामलों में से सात मामलों की गुत्थी सुलझा ली है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक 16 वर्षीय लड़की की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 35 वर्षीय चंद्रकांत तलवार और 20 वर्षीय सिरोन रोड्रिग्स ने दो और महिलाओं की हत्या कर उनका शव जलाने की बात कबूल की है।
अधिकारियों ने बताया, "दोनों ने हत्या के पीछे कुछ कारण बताए हैं। अभी इसके बारे में जांच पड़ताल की जानी बाकी है।"
दोनों के अपराध कबूल करने के साथ ही पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हुई आठ हत्याओं में से 7 हत्याओं की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications