अमेरिका का बजट घाटा रिकार्ड स्तर पर
शुक्रवार को जारी आकड़ों के मुताबिक 30 सितंबर को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2009 में अमेरिका का बजट घाटा सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) का 10 फीसदी हो गया है। हालांकि बजट घाटा पूर्वानुमान से कम है। 2008 में बजट घाटा 3.2 फीसदी था।
वित्त मंत्री टिमोथी जेथनर ने कहा है कि वित्तीय प्रोत्साहनों में कमी के कारण बजट घाटा पूर्वानुमान से कम है।
उधर, रिकार्ड बजट घाटे को लेकर विपक्षी रिपब्लिकन के सदस्य राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं।
व्हाइट हाउस ने बजट घाटे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब तक अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती तब तक सार्वजनिक खर्च जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications