इराक में 4 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि बगदाद के पश्चिमी भाग के रमाडी में इराक, सीरिया और जोर्डन को जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक में विस्फोट किया गया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही फलूजा के दक्षिणी भाग में बंदूकधारियों ने इसी प्रकार की घटना में यूफरेट्स नदी पर बने पुल को उड़ा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications