कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों के लिए फीकी हुई दीपावली
गौरतलब है कि उत्तर कनार्टक में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हुई भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई थी। बाढ़ में 220 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन लाख 50 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ ने लाखों लोगों के सिर से छत छीन ली थी।
बागलकोट जिले के हीरेमागी जिले में स्थित वीना का घर बाढ़ में बह गया था।
वीना ने पत्रकारों को बताया," मैं दीपावली हमेशा बड़े उत्साह के साथ मनाती थी लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं है। बाढ़ में हमारा घर नष्ट हो गया है। हमें तंबू के नीचे रहना पड़ा रहा है। "
गुलबर्गा जिले के गोवानवार जिले के 50 वर्षीय किसान अरूण पी. ने भी कुछ इसी तरह अपनी निराशा जताई। अरुण ने कहा घर और रोजगार न रहने से दीपावली का कोई मतलब नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications