पूछताछ के बाद रिहा किया गया कश्मीरी क्रिकेटर (लीड-2)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के बाद रसूल को छोड़ दिया गया है। उन पर कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है। हमने दो बार पूरे स्टेडियम की तलाशी ली और बैग की भी जांच की लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।"
इससे पहले, बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमने परवेज रसूल नाम के एक खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। वह अनंतनाग का रहने वला है।" रसूल सी. के. नायडू टूर्नामेंट खेलने जम्मू एवं कश्मीर की टीम के साथ शुक्रवार को बेंगलुरू पहुंचा था।
उन्होंने कहा, "स्टेडियम के कर्मचारियों से शुक्रवार रात मिली सूचना के आधार पर हमने जब खिलाड़ियों के कमरों की तलाशी ली तो कमरा संख्या 105 में रखे एक बैग में विस्फोटक होने के संकेत मिले। लेकिन बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला।"
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बैग में विस्फोटक लाया गया हो और उसे बाद में कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया हो।
उल्लेखनीय है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आज शाम चार बजे और रात आठ बजे चैम्पियंस लीग मुकाबले के दो मैच खेले जाने है। चार बजे विक्टोरिया और केप कोबरा के बीच मैच खेला जाना था। पुलिस जांच के कारण यह मैच लगभग पौने दो घंटे विलंब से आरंभ हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications