अमेरिकी जेल में कैद है भारतीय छात्र
उधर बुद्धि का कहना है कि वह बेगुनाह है और उसने अपने वकील से शिकायत की है कि शिकागो की जेल के कैदियों ने उसकी पिटाई की है।
बुद्धि की ओर से एक अभियान का नेतृत्व कर रहे दिल्ली के एक वकील सोमनाथ भारती ने कहा कि बुद्धि (37) की आंखों में दर्द है, कान में संक्रमण है और उसके शरीर पर चकत्ते पड़ गए हैं।
भारती ने यहां आईएएनएस को बताया, "बुद्धि ने कहा है कि उसका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा है। उसके सिर पर फोड़े निकल आए हैं और उसने कहा है कि कुछ कैदियों ने उसकी पिटाई की है। उन्होंने उसके सिर को दीवार से टकरा दिया है।"
आईआईटी दिल्ली के छात्र रह चुके भारती, दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। वह शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शन सेंटर में बुद्धि से तीन घंटों तक बातचीत कर चुके हैं। यह मुलाकात यहां स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास के एक अधिकारी ने सुगम कराई थी। भारती ने कहा है कि वह पहले भारतीय नागरिक हैं, जिसने गिरफ्तारी के बाद अब तक बुद्धि से मुलाकात की है।
बुद्धि को 19 नवंबर को सजा सुनाई जानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications