पाक में तालिबान, अलकायदा के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समा टेलीविजन ने कबायली इलाके के सुरक्षा प्रमुख तारिक हयात खान के हवाले से कहा, "दक्षिणी वजीरिस्तान में हमारी सेना ने कई जगहों पर जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है।"

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रही जब तक कि आतंकवादियों का सफाया नहीं कर दिया जाता।

सेना ने यह कार्रवाई ऐसे समय शुरू की है जब दो सप्ताह के भीतर देश के विभिन्न इलाकों में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 160 लोग मारे गए हैं।

सेना और आतंकवादियों के बीच संघर्ष के मद्देनजर दक्षिणी वजीरिस्तान से लोगों का पलायन तेज हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मई से अब तक 80 हजार लोग इलाके से अपना घर बार छोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए हैं। वायु सेना के जेट विमानों ने इलाके में आतंकवादियों की पकड़ कमजोर करने के लिए मई से ही बमबारी शुरू कर दी थी।

डेरा इस्माइल जिले के आयुक्त हुमायूं खान का कहना है कि सरकार का अनुमान है कि आंतरिक विस्थापितों की संख्या एक लाख 20 हजार तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि हमने डेरा इस्माइल खान में चार केंद्र बनाए हैं जहां शरणार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।

सेना ने कहा है कि पर्वतीय जिले में 10 हजार से 15 हजार प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों के खिलाफ सेना के 28 हजार जवानों को उतारा गया है।

एक खुफिया अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि जमीनी सैनिक टैंक और तोपों के सुरक्षा कवर के साथ तीन तरफ से आतंकवादियों के गढ़ की ओर बढ़ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने भी पर्वतों पर मोर्चा संभाल लिया है और वे जंगल में स्थित भूमिगत बंकर से सैनिकों को निशाना बना रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+