पानी के अंदर हुई मालदीव कैबिनेट की बैठक
समाचर चैनल अल जजीरा ने खबर दी है कि राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और उनके मंत्रियों ने राजधानी माले के उत्तर में छह मीटर पानी की गहराई में लगभग 30 मिनट तक बैठक की।
घोड़े के पैर के आकार की एक मेज के चारों ओर बैठ कर 14 सदस्यीय कैबिनेट के तीन लोगों ने बैठक की। मंत्रियों ने अपनी बातें एक-दूसरे को बताने के लिए विशेष सफेद बोर्ड का इस्तेमाल किया।
अल जजीरा ने डाइवर्स एसोसिएशन ऑफ मालदीव (डीएएम) की ओर से कहा है कि इस बैठक के लिए मंत्रियों को पिछले दो महीनों से प्रशिक्षित किया जा रहा था।
मंत्रियों ने अपने-अपने जल वस्त्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन जल वस्त्रों की प्रोटेक्ट मालदीव्स डॉट कॉम पर नीलामी की जाएगी और पर्यावरण रक्षा के लिए धन जुटाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications