धूम्रपान के धुएं से अमेरिका में हर वर्ष 50 हजार लोगों की मौत
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (आईओएम) की ओर से आई एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिका में प्रति वर्ष पैसिव स्मोकिंग यानी दूसरों के धूम्रपान करने से निकलने वाले धुएं की वजह से 50,000 लोगों की मौत हो जाती है।
अमेरिकी सर्जन जनरल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पैसिव स्मोकिंग की वजह से हार्ट अटैक, फेफड़े का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
द अमेरिकन लंग एसोसिएशन (एएलए) अब लोगों को पैसिव स्मोकिंग से बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'स्मोक फ्री एयर चैलेंज' नामक अभियान चला रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications